Doordrishti News Logo

चूरू इंस्टीट्यूट में लगे चांसलर के सूने मकान से लाखों की चोरी

जोधपुर, शहर के बासनी सरस्वती नगर में रहने वाले सरकारी सेवा से निवृत होने के बाद चूरू में एक इंस्टीट्यूट में लगे चांसलर के मकान चेारी हो गई। अज्ञात चोर घर से सोने चांदी के जेवरात के साथ हाथ घड़ियां आदि चोरी कर गए। भगत की कोठी थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि बासनी मधुबन स्थित सरस्वती नगर ए-322 में रहने वाले देवेंद्र मोहन पुत्र दीनानाथ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे सरकारी सेवानिवृत हैं। अभी चूरू स्थित आईएएस  इंस्टीट्यूट में चांसलर के पद पर कार्यरत हैं। इनका घर सरस्वती नगर वाला अमूमन सूना रहता है। घर में एक किराएदार भी रखा हुआ है। वे कार्यवश चूरू ही रहते है।

घर सूना होने के बीच दो दिन पहले किराएदार ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े है। इस पर वे जोधपुर पहुंचे। घर से अज्ञात चोर सोने की अंगुठियां, चांदी के नोट 2 हजार के, हाथ की घडिय़ां, 43 हजार की नगदी के साथ अन्य सामान चोरी कर गए। घर में चोरी 21-22 फरवरी की रात को होना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन अन्य जगहों पर चोरियां

मंडोर पुलिस ने बताया कि रॉयल्टी नाका बालसमंद रोड डीआर वाटिका के समीप रहने वाले रघुवीरसिंह पुत्र जबर सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। अज्ञात चोर उसके सूने मकान से हजारों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: शेरगढ़ के मोहनगढ़ हाल शोभावतों की ढाणी अमृत नगर द्वितीय निवासी चूनाराम पुत्र भूराराम के निर्माणाधीन भवन से अज्ञात चोर नगदी चुरा ले गया। जबकि सेक्टर 21 निवासी अशोक पुत्र छीनाराम लिंबा के मकान से अज्ञात चोर नगदी के साथ जेवर चोरी कर गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026