पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हनी ट्रेप की साजिश रचने वाला अब पुलिस अभिरक्षा में

जोधपुर, शहर की मॉडल युवती को हनी ट्रेप में फंसाने की साजिश रचने वाले आरोपी अक्षत शर्मा को जमानत मिलने पर वह फरार हो गया था। उसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में बाद में पोर्नोग्राफी का केस बनाया गया। पुलिस उसे सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई और आज कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

उदयपुर निवासी अक्षत शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाया गया। उसके खिलाफ पोर्नोग्राफी का केस दर्ज हुआ था। पहले उसे ब्लैकमेलर केस में जमानत मिल गई थी। मगर जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। उसके दिल्ली में होने की जानकारी पर पुलिस की टीम को वहां भेजा गया और पकड़ा गया।

गौरतलब है कि जिला पूर्व की एक युवती को हनी ट्रेप की साजिश रच कर ब्लैकमेल किया जा रहा था। इससे आहत होकर युवती ने गत माह रातानाडा की एक होटल की आठवीं मंजिल से कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया था। मगर वह बच गई। पुलिस ने उसके भाई की रिपोर्ट पर उदयपुर के अक्षत शर्मा और दीपाली नाम की महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस पर पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई थी। सात दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भी रहे। मगर बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews