Doordrishti News Logo

सडक़ हादसे में युवक की मौत

जोधपुर, निकटतर्वी लोहावट के भीकमकोर गांव में हुए सड़क़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक स्कॉर्पियों व अल्टो तेज रफ्तार के साथ एक-दूसरे से जा भिड़ी। अल्टो चला रहे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए जोधपुर लाया गया है। लोहावट पुलिस ने बताया कि भीकमकोर से लोहावट की तरफ जा रही एक अल्टो कार और सामने से आ रही स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

तेज रफ्तार के साथ हुई इस टक्कर में अल्टो के परखचे बिखर गए। अल्टो चला रहे लोहावट निवासी जसराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पास बैठा मनीष घायल हो गया। ये दोनों लोहावट निवासी है। स्कॉर्पियो ड्राइवर भी अंदर फंस गया। उसके दोनों पांव की हड्डी टूट गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: