Doordrishti News Logo

बंदौली में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया केस दर्ज

जोधपुर, शहर के सूरसागर इलाके जाखड़ों की ढाणी नारवा में गत वर्ष नंवबर में हुई एक शादी से एक दिन पहले निकाली गई बंदौली में हुई हवाई फायरिंग का वीडियो अब वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो में दूल्हे द्वारा की गई हवाई फायरिंग को लेकर अब आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। इसमें एक दूल्हा मुर्गा बोले कुकडू कूं रे.. डीजे पर थिरकते दिखा है। पुलिस ने प्रकरण में अनुसंधान आरंभ किया है।

सूरसागर पुलिस थाने के एसआई मानाराम ने बताया कि जाखड़ों की ढाणी नारवां क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की गत वर्ष नवंबर में शादी हुई थी। शादी से एक दिन पहले यानी 28 नवंबर को उसकी बंदौली गांव से निकली थी। तब वह डीजे पर अपने दोस्तों संग मुर्गा बोले.. कुकडू कूं रे की धुन पर थिरकते दिखा। मगर इस दौरान दूल्हे द्वारा हवाई फायरिंग की गई। दूल्हा दो बार फायरिंग करता दिखा है। पुलिस ने इसमें घनश्याम पुत्र ताराचंद जाट को नामजद किया है। अब उसने अवैध हथियार से यह फायरिंग की या लाइसेंंससुदा था। इसकी पड़ताल की जा रही है।

इस हवाई फायरिंग का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है।जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया। समारोह में मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना दिया। मामला सामने आने पर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया। शादी वाला घर किसानी परिवार बताया जाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: