Doordrishti News Logo

पुत्रवधु और उसके साथी पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप

  • संदिग्ध मौत
  • पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
  • अनुसंधान जारी

जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित थबूकड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में अपने घर पर ही मौत हो गई। पलंग पर उसका शव पड़ा मिला। परिजन अस्पताल लेकर गए तब डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधु और उसके एक साथी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। शव का पुलिस ने आज महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। परिजन की तरफ से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने अब अनुसंधान आरंभ किया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि थबुकड़ा निवासी रिडमल राम पुत्र फूसा राम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके बेटे अशोक की शादी साढ़े चार साल पहले एक युवती से कराई गई थी। शादी के बाद उसके कोई संतान नही हुई। बेटा बेरोजगार था। शुक्रवार को परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। उसका बेटा और पुत्रवधु घर पर ही थे। जब घर लौटे तब वह अचेतावस्था में पड़ा मिला।

इस पर उसे तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक के पिता ने बेटे अशोक को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए अब पुत्रवधु और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। फिलहाल इसमें जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: