Doordrishti News Logo

21 वाँ कोरोना वैकसीनेशन शिविर संपन्न

जोधपुर,भारत विकास परिषद मुख्य शाखा,चिकित्सा विभाग और राजकीय मसूरिया अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मोहल्ला विकास समिति पार्क सैक्टर 19 ई चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मोबाइल वैक्सीनेशन कैंप लगाया। अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि इस 21 वें वैकसीनेशन शिविर में 70 लोगों को प्रथम, द्वितीय तथा बूस्टर डोज लगाई गई। वेक्सिनेशन में सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा, सह सचिव अजय माथुर, कमलेश सागर, ज्योति प्रकाश अरोड़ा व नवीन डाबी का सहयोग रहा। नर्सिंग स्टाफ़ में राकेश चौहान, रामलाल देवासी तथा वाहन ड्राइवर चन्नी लाल बंजारा का विशेष सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: