Doordrishti News Logo

सच्चाई सामने आने से घबराई है कांग्रेस सरकार- शेखावत

जोधपुर, बूंदी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां पर हमले की घटना पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा 16 लाख रीट अभ्यर्थियों की आवाज बनी हुई है और कांग्रेस सरकार सच्चाई के सामने आने से घबराई हुई है।

ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये हैं गहलोत सरकार के गुंडे, जिन्होंने बूंदी में भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष सतीश पूनियां की गाड़ी रोक कर पथराव किया। उन्हें घायल करने की कोशिश की। शेखावत ने कहा कि दस मिनट से भी अधिक समय तक ये गुंडागर्दी चलती रही, पुलिस संरक्षण के बिना जो संभव नहीं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि गहलोत जी का भ्रष्टाचार अब सबके सामने है। गुंडागर्दी से गुंडे ही घबराते हैं, गहलोत जी की घबराहट इसका सुबूत है। कांग्रेस को जवाब मिलेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026