Doordrishti News Logo

वैक्सीन कवच को ना नही करें-डीआरएम पांडेय

रेलकर्मियों के 1060 बच्चों का हुआ वैक्सीनेशन

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में रेलकर्मचारियों के बच्चों का वैक्सीनेशन अनवरत जारी है। एक फरवरी से स्कूल खुलने के मद्देनजर रेलवे ने 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों से जल्द वैक्सीनेशन का आह्वान किया है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि रेलकर्मचारियों के 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन तथा फ्रंटलाइन स्टाफ को प्रिकॉशन डोज़ लगाने का कार्य रेलवे क्लब सेंटर पर अनवरत जारी है तथा 1060 बच्चों को वेक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को ना नही के ध्येय के साथ रेलवे अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों को निरन्तर वैक्सीनेशन और कोविड गाइडलाइन की पालना के प्रति हर सम्भव प्रयास से जागरूक कर रहा है। इससे उम्मीद है जल्द से जल्द सभी को वैक्सीन लग जायेगी।

पांडेय ने दोहराया कि मंडल रेलवे अस्पताल में कोरोना के मद्देनजर न सिर्फ 50 शैय्याओं का कोविड विंग स्थापित है बल्कि फ्लू सेंटर की भी अलग से व्यवस्था की हुई है जहां दवाई और कोविड सैम्पल लेने के लिए रोगियों का पंजीयन भी अलग से किया जा रहा है। इसके अलावा फ्रंटलाइन स्टाफ से सावचेत होकर काम करने को कहा गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026