जोधपुर के रवि विश्नोई का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन
- वेस्टनडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम में हुआ है चयन
- मुख्यमंत्री गहलोत व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने दी बधाई
- रवि के गांव विरामी व जोधपुर में जश्न का माहौल
जोधपुर, भारतीय क्रिकेट टीम में शहर के रवि विश्नोई के चयन होने पर पूरे जोधपुर में जश्न का माहौल है। भारत-वेस्टइंडीज के वनडे व टी-20 मैच की श्रंखला के लिए घोषित भारतीय टीम में जोधपुर के रवि विश्नोई को शामिल किया गया है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से खेल चुके लेग स्पिनर रवि विश्नोई के चयन से जोधपुर ही नही मारवाड़, राजस्थान का भी मस्तक ऊंचा हुआ है।
रवि विश्नोई की इस उपलब्धि से उसके परिवार व गांव में बेहद खुशी का माहौल है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने व राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रवि की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। 2022 के आईपीएल में उतर रही लखनऊ फ्रंचाईजी ने रवि विश्नोई को हाल ही में अपने साथ जोड़ा है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जोधपुर राजस्थान के रवि विश्नोई को वेस्टनडीज के खिलाफ श्रंखला के लिए भारत के एक दिवसीय व टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन के लिए बधाई,उसे मिरी शुभकामनाएं।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दी बधाई
जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय क्रिकेट टीम में चयन पर जोधपुर के बिरामी गांव से निकले युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को बधाई और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में चुना जाना आपकी प्रतिभा और आपके परिवार के प्रोत्साहन का सुफल है। शेखावत ने कहा कि आपने हमें गर्व और उल्लास का अवसर दिया है। सभी जोधपुर क्षेत्रवासी आपको नीली जर्सी में भारत की मुख्य टीम का प्रतिनिधित्व करते देखना चाहते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

