बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनिवाल पहुंची अस्पताल

पुलिस जीप से बालक की दुर्घटना का मामला

जोधपुर, शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम को पुलिस जीप की टक्कर से घायल हुए बच्चे की हालत नाजुक बनी है। वह आईसीयू में है। बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने गुरुवार को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचकर बच्चे की हालत के बारे में जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि राधेश्याम की हालत गंभीर है।

बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनिवाल पहुंची अस्पताल

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम को माता का थान क्षेत्र में साइकिल से रोड पार करते समय बच्चा जीप की चपेट में आ गया था। हालांकि बच्चे के परिजन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बच्चे को साइड में खड़ा होना बताया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा सड़क़ पार कर रहा था। उसने तेज रफ्तार में आ रही पुलिस की गाड़ी को नहीं देखा।

पुलिस संभल पाती उससे पहले ही टक्कर लग गई। पुलिस की गाड़ी पुलिस लाइन लौट रही थी। इस बीच हादसा हुआ। भदवासिया क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय राधेश्याम पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गया और और बुरी तरह घायल हो गया। घायल राधेश्याम को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मथुरा दास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर डॉ आसेरी ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed