Doordrishti News Logo

रेजीडेंसी सीएचसी में गूंजी पहली किलकारी, बच्ची का जन्म

जोधपुर, शहर की रेजिडेंसी सीएचसी पर पहली किलकारी गूंजी। शहर की संगीता नाम की लड़क़ी ने सिजेरियन प्रसव द्वारा बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सिजेरियन प्रसव की टीम में सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा, गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. प्रीति शर्मा, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. मनीष माहेश्वरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जीआर दहिया, डॉ. मनीषा सिंघारिया, सत्येंद्र पांचाल, शिल्पा सोलंकी, हेमंत गुप्ता व जयंती ने सहयोग किया।

सिजेरियन के साथ सामान्य प्रसव सुविधा शुरू

सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि गर्भवती को रेजिडेंसी अस्पताल में सामान्य प्रसव के साथ ही सिजेरियन प्रसव की सुविधाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हम लंबे समय से प्रयासरत थे कि शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को रेजिडेंसी में प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
इसके प्रोटोकॉल अनुसार सभी संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने का कार्य किया गया। अब शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी में चरणबद्ध तरीके से सामान्य और सिजेरियन प्रसव हो सकेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026