Doordrishti News Logo

सरदार दून पब्लिक विद्यालय में 150 विद्यार्थियों का वेक्सिनेशन

जोधपुर, सरदार दून पब्लिक विद्यालय में बुधवार को कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से विद्यार्थियों को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसके अन्तर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वाले कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को कोवैक्सीन लगाई गई। प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक लगभग 150 विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। विद्यालय की प्राचार्या डाॅ. मयूरी खत्री ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने जागरुकता दिखाते हुए अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाई। शिक्षा सचिव प्रकाश लुणिया ने समस्त तैयारियों का जायजा लिया तथा स्वयं स्टूडेंट्स से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को स्कूलों में ही कैंप लगाकर टीका लगाने से यह वैक्सीनेशन सेंटर से ज्यादा सुरक्षित हैं, क्योंकि स्कूल, वैक्सीनेशन सेंटर्स से कहीं ज़्यादा सेफ हैं, यहाँ इन्फेक्शन होने का खतरा कम है। यह आयोजन विद्यालय के समस्त सदस्यों के सहयोग से सफल रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: