Doordrishti News Logo

दस साल से फरार तीन हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने 2012 से फरार चल रहे तीन हजार रूपए के ईनामी आरोपी कैलाश धूत को दस्तयाब कर रातानाडा थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। वह एनआई एक्ट के छह मामलों में वांछित था।
सीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक भारत रावत ने बताया है कि पुलिस आयुक्त जोस मोहन व उपायुक्त क्राइम राजकुमार चौधरी के दिशा निर्देशन में आयुक्तालय जोधपुर में फरार ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए कमिश्नरेट स्पेशल टीम (सीएसटी) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज सीएसटी प्रभारी भारत रावत को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन हजार रूपए का ईनामी आरोपी पंचवटी कॉलोनी निवासी कैलाश धूत पुत्र परसराम भास्कर चौराहा पर खड़ा है। सूचना पर सीएसटी प्रभारी मय जाब्ता भास्कर चौराहा पहुंचे और एनआई एक्ट के छह मामलों में वांछित चल रहे ईनामी आरोपी कैलाश धूत को दस्तयाब कर उसे रातानाडा थाना पुलिस के सुपुर्द किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: