Doordrishti News Logo

जोधपुर रिंग रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पर गडकरी का शेखावत ने जताया आभार

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयास से जोधपुर रिंग रोड (केरू-करवड़- डांगियावास) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। इस पर जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। शेखावत ने कहा कि नेशनल हाईवे कनेक्टिविटी तथा सुगमता बढ़ाते हैं। यह आवागमन को अपेक्षित गति देनेवाला निर्णय है।

जोधपुर रिंग रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पर गडकरी का शेखावत ने जताया आभार

विदित रहे कि केन्द्रीय मंत्री शेखावत के प्रयास से जोधपुर रिंग रोड का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट भारत सरकार ने स्वीकृति किया था, जो लगभग पूर्ण होने को है। अब भारत सरकार ने जोधपुर रिंग रोड (केरू-करवड़- डांगियावास) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। जोधपुर रिंग रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: