Doordrishti News Logo

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

  • फंदा लगाया, पुलिस पशोपेश में
  • पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

जोधपुर, शहर के पाल रिको एरिया सागर नगर में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके फंदा लगाने की बात आरंभिक तौर सामने आई है। पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बोरानाडा थाने में केस दर्ज करवाया है। उसकी शादी को तकरीबन ढाई साल ही हुए थे। पति व सास को नामजद करते हुए इसमें रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शनिवार को परिजन के आने पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि बाड़मेर जिले के चौहटन थानान्तर्गत केलनोट के रहने वाले छगनलाल पुत्र भगवानाराम सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन हवादेवी की शादी तकरीबन दो ढाई साल पहले पाल रिको एरिया सागर नगर निवासी दिनेश सुथार के साथ की गई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया गया था। मगर पति दिनेश और सास लीला उसे और दहेज के लिए तंग व परेशान करते रहे। कई बार पारिवारिक सदस्यों और पंचायत बिठाकर भी मामले को समझाइश कर शांत करवाया गया था। मगर उसके बहन का पति दिनेश और सास बार बार परेशान करते रहे।

17 दिसम्बर को भी तंग व परेशान किया गया। तब हवादेवी ने बड़े भाई हाथीराम से बात की थी। तब ससुराल वालों को भी समझाइश की गई। आखिरकार उसकी बहन की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि हवादेवी ने फंदा लगाया था। उसके भाई की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026