Doordrishti News Logo

पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

जोधपुर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह में स्वर्गीय अब्दुल खान के पुत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान, बक्साराम चवेल, सत्यनारायण परिहार, बालूराम प्रजापत, तुली साहब, पारसमल, अमरदास वैष्णव, एफएम खां, पूनमचंद राठौड़, शेख मोहम्मद फतेह मोहम्मद, लक्ष्मण सिंह, डीआर सिंधी, कैप्टन गंगाराम, बक्शीराम ढाका, एनआर गहलोत, पेमाराम धुंधवाला व स्वर्गीय मालाराम के पौत्र देवराज सेंवर का गांधी टोली, सूत की माला, श्रीफल, चुंदड़ी का दुपट्टा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कून्नर में हुए हैलीकाप्टर हादसे में भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपित रावत, उनकी पत्नी व भारतीय सेना के अन्य जवानों के दुर्घटना में काल के ग्रास होने पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

आयोजन कमेटी के संयोजक ओमकार वर्मा, क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र परिहार एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरसीए के चेयरमैन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एव लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुंती देवड़ा, रीको के डायरेक्टर सुनील परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, सलीम खान, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, कैप्टन महेंद्र माथुर, हरेंद्र सिंह राठौड़, प्रोफेसर डीएस खींची ने समारोह को संबोधित किया।

पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

कार्यक्रम में शांतिमल मेहता, पवन मेहता, लियाकत अली रंगरेज, अजीत पुरोहित, प्रवीण कुंभट, महेंद्र सिंह परिहार, शंकर सिंह राठौड़, राहुल चौधरी, उमेश लीला, निर्मला देवड़ा धनपत गुर्जर, मनीष लोढ़ा, बाबूलाल चौधरी, विजयलक्ष्मी पटेल, रूबिना बानो, मनीष आचार्य, रविंद्र जांगिड सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद क्षेत्रीय पार्षद महेंद्रसिंह परिहार ने ज्ञापित किया, संचालन ओमकार वर्मा ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026

हॉस्टल छात्रा को फोटो एडिट कर ब्लैकमेल

January 17, 2026

सैन्य अधिकारी बनकर डॉक्टर से 1.98 लाख का फ्रॉड

January 16, 2026

33 वर्षों बाद नियुक्ति तिथि में संशोधन करवाना अनुचित

January 16, 2026

10 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर,एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार

January 16, 2026