Doordrishti News Logo

परिवार गया शादी में, अधेड़ ने गमछे से लगाया फंदा

जोधपु, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित शोभावतों की ढाणी टैंपों स्टेण्ड के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को सुबह अपने घर पर गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या कारण सामने नहीं आया है। वक्त घटना परिवार के लोग शादी समारोह में गए हुए थे। आज घर पहुंचने पर घटना का पता लगा। पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: लूणी तहसील के सर गांव हाल शोभावतों की ढाणी टैंपों स्टेण्ड के पास में रहने वाले भंवरलाल पुत्र वैनाराम पटेल का परिवार गुजरी रात शादी समारोह में गया हुआ था। शुक्रवार को परिवार के लोग लौटे तक दरवाजा बंद मिला। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल पा रहा था। बाद में पड़ौसियों के सहयोग से पता लगाया गया। तब भंवरलाल घर में ही एक कमरे में पंखे के हुक में गमछे से फंदे पर लटका नजर आया। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सुनील की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने दोपहर में शव को कार्रवाई के बाद उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026