Doordrishti News Logo

आईआईटी का 7वां दीक्षांत समारोह रविवार को

जोधपुर, आईआईटी जोधपुर का 7वां दिक्षांत समारोह रविवार 19 दिसम्बर को आईआईटी परिसर में आयोजित होगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद इस समारोह में छात्र व्यक्तिगत रूप से डिग्री ग्रहण कर सकेंगे। उनके परिजन भी समारोह में भाग ले सकेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें कोविड प्रोटोकॉल की पालना करनी होगी। इसके लिए 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आवश्यक होगी। आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो शांतुनु चौधरी ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्निलॉजी सचिव राजेश गोखले होंगे। केंद्रीय शिक्षामंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

404 छात्रों को दी जाएगी डिग्रियां

इस समारोह में 404 छात्रों को डिग्रियां दी जाएगी। प्रो चौधरी ने बताया कि आईआईटी जोधपुर अपने नवाचारों को लगातार आगे बढ़ा रही है। वर्तमान में 162 रिसर्च प्रोग्राम यहां चल रहे हैं। हमने पिछले समय में फैकल्टीज की कमी पूरी करने के लिए भर्तियां की हैं। हमारा प्रयास है कि यूजी स्टूडेट जो बीटेक करते हैं अगर उन्हें दो साल भी अगल लगे कि किसी और स्ट्रिम में उन्हें जाना है तो उसके लिए भी विकल्प तैयार किए गए हैं। यह राष्ट्रीय शिक्षा निती की भी भावना है।

विकासके होंगे प्रयास

निदेशक ने बताया कि बेहतर विकास के लिए हमारा प्रयास है कि हमेशा आईआईटी परिसर में हमेशा खुला वातावरण रहे इसके प्रयास लगातार जारी रहते हैं, उनका परिणाम भी आ रहा है। देश में आईआईटी जोधपुर लगातार अपना कद बढा रही है। हमने शिक्षण के साथ साथ क्षेत्र के लोगों के लिए भी काम किए हैं। खास तौर से गांवों में साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए हमने काम किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026