Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने किया गायघटा, ठाकुरनगर और बनगांव साउथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा

कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को गृह संपर्क अभियान के तहत गायघटा, ठाकुर नगर और बनगांव साउथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। शेखावत ने कहा कि ममता बनर्जी की जिद ने लोगों को बेघर कर रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी दीदी गरीबों तक नहीं पहुंचा पाई हैं। यही कारण है कि आज जनता कच्चे मकानों में रहने के लिए मजबूर है। ममता सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है।

जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत त्रिपुरा व आसाम दौरे के बाद शुक्रवार को गुवाहाटी से कोलकाता पहुंचे और भाजपा के विविध कार्यक्रम में शामिल हुए। कोलकाता में शेखावत का गायघटा, ठाकुरनगर समेत कई जगहों पर स्वागत हुआ। इस दौरान वंचित, शोषित और पीड़ित महिलाओं ने अपना दुखड़ा बताते हुए अपनी समस्याओं से शेखावत को अवगत कराया। शेखावत ने कहा कि दीदी को हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरा बंगाल खड़ा हो गया है। अब बंगाल के मजदूरों, किसानों, युवाओं और मां बहनों को पता चल गया है कि उनकी समस्याओं का समाधान केवल मोदी सरकार ही कर सकती है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने अलग-अलग वर्ग के समूहों के साथ बैठक भी की, जिसमें लोगों ने ममता सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन बंगाल की ममता सरकार उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रही है। सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा का साथ देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

कार्यकर्ता के घर पंगत में बैठकर किया भोजन
शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर टीम को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को टीम बनाकर काम करना चाहिए, ताकि आने वाले समय में हम ममता सरकार को राज्य से उखाड़ फेंकन में सफल हो सकें। शेखावत ने पार्टी के आम कार्यकर्ता के घर भोजन किया। हाल में टीएमसी के गुंडों ने उसके घर को तोड़ दिया था और उसे पीटा था।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026