Doordrishti News Logo

प्रशासन शहरों व गांवों के संग शिविरों का किया अवलोकन

जोधपुर, सम्भागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का अवलोकन किया व शिविरों में अब तक की प्रगति की जानकारी ली। सम्भागीय आयुक्त ने नगर निगम दक्षिण के सैन्ट्रल एकेडमी स्कूल, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित शिविरों का अवलोकन किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त अरुण पुरोहित से शिविरों के अब तक की प्रगति की जानकारी ली व शिविर में सभी काउन्टर पर जाकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। उन्होंने शिविर में जारी पट्टों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिविरों के आयोजन का उद्देश्य आमजन के कार्य मौके पर ही करना है। शिविरों में अधिक से अधिक लोगों के कार्य हो इसके लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। पात्र व्यक्तियों को फायदा मिले।

प्रशासन शहरों व गांवों के संग शिविरों का किया अवलोकन

यह सुनिश्चित हो व विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को इस शिविर में उसी दिन दिया जाए। 69 ए के कार्यों का डिस्पोजल समय पर करने के लिए गति बढ़ाई जाए। उन्होंने शिविर अवलोकन के दौरान कहा कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ जरुरतमंद व अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए सार्थक प्रयास होने चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे।

महिला एवं बाल विकास से सम्बन्धित योजनओं का व्यापक रुप से लाभ मिले इसके लिए ग्रामीण स्तर तक पूरी निगरानी रखनी जरुरी है। इन योजनाआं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। शिविर में उपायुक्त विवेक व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सम्भागीय आयुक्त ने बुधवार को बलदेव नगर में जाकर वहां नाले व ड्रेनेज कार्यों की समस्या की जानकारी ली। वे नगर निगम आयुक्त दक्षिण अरुण पुरोहित को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता विनोद व्यास व सीएसआई रमेश गिरी भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: