Doordrishti News Logo

दुकान में यूनिफार्म खरीदते समय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान पर स्कूली यूनिफार्म खरीदने आई छात्रा से दुकान के सैल्समैन ने छेड़छाड़ कर डाली। बच्ची ने परिजन को बताया। पुलिस दुकान पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद आरोपी सैल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। उससे अब पूछताछ चल रही है। घटना मंगलवार दिन की है।

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि सरदारपुरा बी रोड स्थित एक यूनिफार्म की दुकान पर बच्ची पेरेंट्स के साथ यूनिफॉर्म खरीदने पहुंची थी। यूनिफॉर्म दिखाते समय लोको निवासी सोयब खान ने उसे अश्लील इशारे कर परेशान किया। यूनिफार्म लेकर जब पेरेंट्स के साथ बच्ची घर पहुंची उस समय उसने पेरेट्स को इस घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पेरेंट्स ने सरदारपुरा थाने में शिकायत दर्ज की। तब थानाधिकारी लखावत ने तुरंत यूनिफार्म स्टोर पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज जांचे। फुटेज में कर्मचारी की हरकत साफ नजर आई। शिकायत की पुष्टि होने पर थानाधिकारी ने सोइब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: