Doordrishti News Logo

रेल की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

जोधपुर, शहर के गणेश होटल के सामने शनिवार की देर रात रेल की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में महामंदिर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया। महामंदिर पुलिस ने बताया कि कुसुम विहार गणेश होटल के सामने रहने वाला 26 साल का अर्जुन सिंह पुत्र रतन सिंह शनिवार की रात को अपने घर के सामने ही रेलवे ट्रेक से गुजर रहा था। तब अचानक आई रेल की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन को पता लगने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान की। घटना के संबंध में उसके चाचा नांदड़ाखुर्द निवासी श्रणवसिंह की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: