Doordrishti News Logo

युवक के गुलाब सागर में कूदने की आशंका में तलाश

  • अलसुबह मिली बाइक
  • युवक का नहीं चला पता
  • दो दिन बाद होना है गौना

जोधपुर, शहर के पुलिस लाइन के सामने रहने वाला एक शख्स गुरूवार की सुबह दुकान के लिए निकला था। मगर बाद में पता लगा कि उसकी बाइक गुलाब सागर के बाहर खड़ी है। किसी रिजका वाले ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक गुलाब सागर में कूदा है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम तक पता लगवाया, मगर गुलाब सागर में युवक का पता नहीं चल पाया। खुद युवक तैराक बताया जाता है। पिता मेड़ती गेट के बाहर नमकीन की दुकान लगाते हैं।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि सुबह एक रिजका बेचने वाले ने सूचना दी कि एक युवक गुलाब सागर में कूदा है। उसकी बाइक गुलाब सागर पर खड़ी है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर के साथ सिविल डिफेंस की टीम को लगाया। मगर युवक का पता नहीं चला। बाद में एसडीआरएफ को बोट सहित लगाया गया। युवक का पता नहीं चल पाया। युवक की पहचान करने के साथ उसके पिता को भी बुलाया गया। तब युवक की पहचान पुलिस लाइन के सामने रहने वाले के रूप में हुई। थानाधिकारी ने बताया कि युवक का दो दिन बाद मुकलावा भी होने वाला है। वह खुद तैराक है आशंका है कि तैरकर कहीं निकल गया होगा। शुक्रवार को फिर पानी में युवक की तलाश की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026