Doordrishti News Logo

जोधपुर, बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक  ग्वारगम फैक्ट्री में रात को एक श्रमिक ने अपने साथी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। हत्या शराब के नशे में की गई। किसी बात को लेकर बोलचाल हुई थी। जब  उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वारदात में झारखंड निवासी 22 साल के रोशन पुत्र किशोर की मौत हो गई। आरोपी झारखंड निवासी पकंज पुत्र संतोष फैक्ट्री से भाग गया। आरोपी पकंज हत्या करने के बाद सांगरिया स्थित एक अन्य दोस्त के घर चला गया था। जहां से बासनी पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया। मृतक के शव को एम्स अस्पताल की मोचर्री में रखवाया गया, जहां सोमवार को आगे की कारर्वाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक श्रीवास्तव ने  बताया कि मृतक व आरोपी दोनों झारखंड के रहने वाले हैं, जो पिछले पांच साल से हिंदूस्तान गम ग्वार नामक फैक्ट्री में ही रहते हुए काम करते थे। रविवार रात को पंकज ने पहले शराब पी, फिर किसी बात को लेकर रोशन से वो उलझ गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर पकंज ने पास में पड़े चाकू से रोशन के पेट पर वार कर दिया। जिसे लहुलुहान हालत में फैक्ट्री के अन्य स्टॉफ एम्स ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पंकज ने पी शराब, खाने की बात पर विवाद की आशंका

शाम को काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर कमरों में चले गए थे। मृतक रोशन व आरोपी पंकज भी अन्य साथियों के साथ फैक्ट्री परिसर में ही रह रहे थे। लेकिन रविवार शाम को पंकज ने पहले शराब पी। खाना बनाने का समय हुआ ही था, लेकिन इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले बोलचाल हुई थी।

सूतली काटने वाले चाकू से हत्या

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि पुलिस को वारदात के दौरान अन्य साथियों जो चश्मदीद थे उन्होंने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ फिर बारदान के काम आने वाली सूतली को काटने वाला चाकू वहीं पड़ा था। आवेश में आकर पकंज ने रोशन के पेट पर एक वार कर डाला। जिससे रोशन के शरीर से ब्लड बहने लगा, घबराकर पकंज वहां से भाग गया था।

मानसिक रोगी होने का भी संदेह

आरोपी पकंज के साथियों ने बताया कि वह साइको किस्म का है, जो बात बात पर आवेश में कई बार आ जाया करता था। कई बार बोलचाल भी हुई थी, लेकिन रविवार को उसने चाकू से वार कर रोशन की हत्या कर दी।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026