Doordrishti News Logo

दुकान का कारीगर दो सौ ग्राम सोना लेकर चंपत

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके बीजेएस कॉलोनी में सुनारी का काम करने वाले एक व्यक्ति का कारीगर दो सौ ग्राम सोना लेकर चंपत हो गया। कारीगर नहाने के बहाने निकला और सोना लेकर भाग गया। बाद में अपना फोन भी बंद कर दिया। दुकानदार ने इस बारे में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। आरोपी पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।

महामंदिर थाने के सबइंस्पेक्टर खेताराम ने बताया कि मूलत: नवोड़ाबेरा राजीव गांधी नगर हाल मोहननगर ए बीजेएस के रहने वाले जितेंद्रसिंह पुत्र दलपतसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने पांच छह माह पहले पश्चिम बंगाल के एक कारीगर अलामाअमीन को अपने दुकान पर स्वर्ण ज्वैलरी बनाने के लिए काम पर रखा था। काफी दिनों तक सबकुछ ठीकठाक चला। 12 नवंबर को उसके कारीगर ने बाथरूम में नहाने के बहाने काम के लिए दे रखा दो सौ ग्राम सोना लेकर चंपत हो गया। वह बाथरूम से काफी देर तक नहीं आने पर पता लगाया तो वह गायब मिला। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। एसआई खेताराम के अनुसार जितेंद्र सिंह पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति हीरा नाम के शख्स के साथ पार्टनरशिप में दुकान चलाता है। दो सौ ग्राम सोने की अनुमानित कीमत दस लाख रूपए है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026