Doordrishti News Logo

जोधपुर, हल्की बारिश, तेज शीतलहर व कोहरे के कारण मौसम के अलग-अलग रंग प्रदेशभर में देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ असर के चलते और हिमपात के कारण 15 जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 12 जनवरी तक शीतलहर चलेगी। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी 48 घंटों में कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर के चलते अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों में रात का तापमान करीब 4 से 5 डिग्री तक दर्ज किए जाने की संभावना है। साथ ही उत्तरी राजस्थान में कई जिलों में शीतलहर चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दिन का तापमान भी औसत से कम दर्ज होने की संभावना है। इससे सर्दी का असर और तेज होगा। जोधपुर में आज सुबह भी बादलों की आवाजाही जारी रही। कोहरा छाने और ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी का असर तेज रहा। सुबह का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही धूप भी निकली। बीते दिन प्रदेश में माउंटआबू सबसे ठंडा रहा। यहां पारा जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज किया गया। शनिवार रात का फतेहपुर का तापमान 6.5 डिग्री गिरकर 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। हल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत ली। हालांकि सर्दी का असर तेज रहा। जोबनेर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026