मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तर

बाइक और मोबाइल जब्त

जोधपुर, शहर की बोरानाडा पुलिस ने सालावास क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान में लाखों के मोबाइल चुराने वाले शातिर और मुख्य आरेापी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है।

बोरानाडा थाना अधिकारी किशनलाल ने बताया कि नकबजनी के मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को बाड़मेर के समदड़ी निवासी जगदीश पुत्र खींमाराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सालावास इलाके में मोबाइल चोरी की वारदात की थी।

पीपली चौराहा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में भी एक वारदात आरोपी ने की थी। पूछताछ के दौरान उसने शिकारपुरा पुलिस थाना लूणी में कारित करना स्वीकार किया है। उसके कब्जे से एक चोरी का मोबाईल व एक चोरी की मोटरसाईकिल भी बरामद की गई। आरोपी जगदीश को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि गत दिनों सालवास से एक मोबाइल शॉप से लाखों के मोबाइल चोरी हुए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026