एक करोड़ हनुमान मंत्रों के ऊपर विराजमान होंगे सिंदुरिया बालाजी
शास्त्रीनगर स्थित शनिधाम में देव दिवाली पर होंगे कई आयोजन
जोधपुर, चमत्कारिक दक्षिण मुख सिगनापुर अश्वनी पीठ शनिधाम शास्त्री नगर ए सेक्टर में आगामी 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के शुभ अवसर पर तेल चढ़ाने वाले तेल चढ़ाने से शीघ्र प्रसन्न होने वाले मनोकामना पूरी करने वाले सिंदुरिया बालाजी जो एक करोड़ हनुमान मंत्रों के ऊपर विराजमान होंगे जो तेल चढ़ाने से शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों के मनोरथ पूर्ण करेंगे।
शनि धाम के महंत हेमंत महाराज ने बताया कि शनिधाम ए सेक्टर शास्त्री नगर में दक्षिण मुख में शनिदेव और हनुमान जी विराजमान है और साथ में पीपलेश्ववर महादेव हैं वैसे तो राम दरबार, साई,बाबा रामदेव, वैष्णो देवी भी विराजमान हैं। शनिदेव और हनुमान जी के साथ दो शनिदेव है एक दर्शन देव और दूसरे तेलाअभिषेक देव है परंतु हनुमान जी दर्शन देव तो हैं तेलाअभिषेक देव चल प्रतिष्ठित हैं स्थाई नहीं है। इसलिए तेल अभिषेक करने के लिए लाल पत्थर की सिंदुरिया बालाजी की मूर्ति जिस पर तेल चमेली का और सिंदूर चढ़ाने से साथ में घी गुड़ डाला हुआ रोटा तो शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों को मांगा हुआ वर देते हैं मनोकामना पूरी करते हैं।
शनिधाम के अशोक चौधरी ने बताया की 18 तारीख को प्रायश्चित नांदी श्राद्ध गणपति पूजन मातृका पूजन वास्तु पूजन सर्वतो भद्र मंडल पूजन अष्टदल नवग्रह पूजन सभी देवताओं का पूजन वैदिक रीति से मंत्रोचार के साथ पंडित नक्षत्र ओझा के आचार्यत्व में पंडित हेमंत बोहरा महंत शनिधाम के सानिध्य में किया जाएगा पूजन के पश्चात मूर्ति शयन होगा। उन्होंने बताया की 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली को शुभ मुहूर्त अभिजीत समय में ठीक 12:15 पर शनिधाम शास्त्री नगर में सिंदुरिया बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना की जाएगी इस अवसर पर कई साधु संत,गणमान्य नागरिक, अधिकारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, न्यायाधीश उपस्थित रहेंगे। कार्यक्र में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा साथ में सवामणी की प्रसादी का आयोजन भी होगा। शनिधाम की ओर से सभी भक्तों को इस अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
