Doordrishti News Logo

महिला शक्ति ने लिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण, कलेक्टर ने की हौसला अफजाई

जोधपुर, शहर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की महिला सदस्यों ने छेड़छाड़ की घटनाओं से बचने और बचाने के लिए न केवल सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण लिया बल्कि अन्य सदस्यों ने एडवेंचर लाइफ के बारे में ट्रेनिंग लेने के साथ खुद के आत्मविश्वास को भी जांचा, खुद जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदस्यों का हौसला बढ़ाते नजर आए।

महिला शक्ति ने लिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण, कलेक्टर ने की हौसला अफजाई

सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि राजस्थान एडवेंचर स्पोर्ट्स कल्चर एंड वेलफेयर सोसायटी की यूनिट काइट एडवेंचर के सहयोग से आयोजित हुए इस सेल्फ डिफेंस व एडवेंचर ट्रेनिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर के जिला कलेक्टर इंदरजीत सिंह थे,जिन्होंने एडवेंचर पार्क में पहुंचकर ट्रेनिंग ले रहे सदस्यों का हौसला बढ़ाया और कहा कि आत्मविश्वास की मजबूती के लिए इस तरह की ट्रेनिंग समय को देखते हुए नितांत आवश्यक है।

महिला शक्ति ने लिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण, कलेक्टर ने की हौसला अफजाई

सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ एडवेंचर लाइफ का अपना अलग महत्व है। स्वस्थ रहने के लिए एडवेंचर हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता आया है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बकायदा प्रशिक्षिकों से भी ट्रेनिंग के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा करने के साथ फीडबैक लिया। सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक अजीत सिंह राठौड़, डॉक्टर सारिका नागर, राधा बिश्नोई,मोहित प्रजापत, विक्रम कुमार एवं पर्वत रजाक ने सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के अलावा एडवेंचर के लाभ एवं स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी भी दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026