Doordrishti News Logo

रहवासीय मकान पर छापा, मादक पदार्थ तस्कर के कब्जे से 1.71 लाख बरामद

डेढ़ किलो डोडा पोस्त व तुलाई पिसाइ मशीन जब्त

जोधपुर, शहर के पाली रोड स्थित श्याम बालानी मार्ग पर एक मकान में रविवार को पुलिस ने छापा मारकर डोडा पोस्त तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से डेढ़ किलो डोडा पोस्त के साथ ही तुलाई पिसाई की मशीन एवं एक लाख इकहत्तर हजार रूपए भी जब्त किए गए।

एडीसीपी पश्चिम हरफूलचंद ने बताया कि डीएसटी पश्चिम के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को मुखबिरी सूचना मिली कि पाल रोड स्थित श्याम बालानी मार्ग पर रहने वाला अनिल विश्रोई पुत्र सोनाराम अवैध डोडा पोस्त का कारोबार करता है। इस पर डीएसटी के साथ शास्त्रीनगर थानाधिकारी पंकजराज माथुर आदि ने उसके मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ में तुलाइ पिसाई की मशीन जब्त की। मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 1 लाख 71 हजार 890 रूपए भी जब्त किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026