Doordrishti News Logo

पुलिस पेशोपेश में, जांच में अभी तक नहीं लगा सुराग

बीए छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला

जोधपुर, शहर के निकट पाल गांव में 31 अक्टूबर को ट्यूशन पढऩ़े गए अपने भाई को लेने निकली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव सांगरिया तनावड़ा रेलवे ट्रेक के बीच में मिला था। पुलिस इसे आत्महत्या और परिजन हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। 2 दिन की तफ्तीश के बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला हालांकि पुलिस का दावा है कि 2 दिन के भीतर मामले के निष्कर्ष तक पहुंच जाएंगे। इधर रविवार को युवती का शव परिजनों ने उठा लिया दोपहर में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन अब भी हत्या का अंदेशा जता रहे हैं।

मामले की जांच कर रही महिला थाना अधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य तकनीकी सहायता भी ली जा रही है उम्मीद है 2 दिन के भीतर मामले का निष्कर्ष निकल जाएगा। मामले के अनुसार युवती का शव उसी दिन यानी 31 अक्टूबर को पुलिस को मिल गया था, लेकिन घरवालों को इसका पता बुधवार को ही चला। समाज के लोगों का कहना है कि युवती का अपहरण कर हत्या की गई है। हत्या करने के बाद शव को उक्त क्षेत्र में डाला गया है। शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित समाज के लोग कुड़ी थाने में जुटे और विरोध जताया था।

निकटवर्ती पाल गांव निवासी 23 वर्षीय रेखा पुत्री अशोक भाटी 31 अक्टूबर की सुबह दस बजे ट्यूशन पढऩ़े गए अपने भाई को लाने के लिए घर से निकली, पर लौटी नहीं। घरवालों ने दो दिन तक अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन विफल रहे। आखिरकार उन्होंने बुधवार को बोरानाडा पुलिस थाने में रेखा के गायब होने की सूचना दर्ज कराई। बोरानाडा पुलिस ने उन्हें बताया कि एम्स अस्पताल की मोर्चरी में तीन दिन से एक युवती का शव रखा है। परिजन जाकर देख कर शिनाख्त कर सकते हैं। रेखा की छोटी बहन ने शव की शिनाख्त की।

कुड़ी पुलिस का कहना है कि रेखा का शव रविवार दोपहर डेढ़ बजे सांगरिया फांटा तनावड़ा के बीच पटरी पर मिला। परिजन का कहना है कि शव रेलवे ट्रेक के बीच मिला था। उसका एक हाथ कटा हुआ था। जो घटनास्थल से काफी दूर तक मिला। जिसे बाद में पुलिस ढूंढ कर लाई। रेखा 31 अक्टूबर को अपने भाई यश जो दसवीं का छात्र है उसके ट्यूशन से लेने गई और अपनी स्कूटी की चाबी भी उसे दी थी। फिर वह टयूशन वाले स्थान पर एक नीचे कमरे में किराए पर रहने वाली महिला से मिली थी। उस महिला ने पांच सात मिनट में बाहर आकर जाने का कहकर गई थी। इसी बीच वह महिला लौटी तब वहां पर रेखा नदारद थी।

कार नंबर ट्रेस नहीं हो पाया

मामले में एक कार के संदिग्ध रूप से उधर से गुजरने का फुटेज जरूर दिखा लेकिन सीसीटीवी दूर होने की वजह से कार के नंबर भी ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं हालांकि पुलिस इस में गहनता से पड़ताल कर रही है लेकिन रविवार देर शाम तक कार के मालिक का पता नहीं लग पाया। हालांकि समाज के कुछ लोगों का मानना है कि कार संदिग्ध है इसकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

घरवाले व रेखा एक ही फोन से करते थे बातचीत

जानकारी अनुसार रेखा जिस मोबाइल का इस्तेमाल करती थी। उसी मोबाइल से उसकी बहन और घर के अन्य सदस्य भी उसका उपयोग करते थे। हालांकि पुलिस की जांच के बिंदु में मोबाइल भी है उसकी भी जांच की जा रही है, लेकिन रेखा का पर्सनल मोबाइल नहीं था। परिवार के सदस्य भी उस मोबाइल को काम में लिया करते थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026