Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

जोधपुर, शहर एवं इसके आस पास हुए सड़क़ हादसे मेें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
बासनी पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल रामलाल ने बताया कि मूलत: पाली जिले के जैतारण स्थित कुशालपुरा हाल इंडियाबुल झालामंड क्षेत्र में रहने वाली राजूदेवी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने पति 28 साल के श्यामलाल पुत्र खींयाराम वाल्मिकी के साथ अपनी बाइक पर जा रहे थे। साथ में उसका खींयाराम का चचेरा भाई अजय भी था। यह लोग जब नरपत पेेट्रोल पंप के पास पहुंचे तब उनसे आगे चल रही एक पिकअप के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। हादसे में उसका पति श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद मेें अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जबकि खुद राजूदेवी और अजय जख्मी हो गए। यह लोग बाइक लेकर प्रताप नगर काम पर जा रहे थे। हैडकांस्टेबल रामलाल ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूसरी तरफ पीपाड़ शहर पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र के डोली कलां गांव निवासी दीपक विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई पदमाराम रिया में काम करता था। वह अपना काम निपटा कर वापस अपने घर रिया की तरफ आ रहा था। तब रिया से थोड़ा पहले सामने से तेज गति के साथ आए एक बेकाबू ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही पदमाराम मोटर साकिल से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत पीपाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बीच उसकी मौत हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026