Doordrishti News Logo

आकस्मिक जांच में 9 ई-मित्र केन्द्रों पर अनियमितता पाई गई

जोधपुर, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उप निदेशक ने सोमवार को विभिन्न ई-मित्र कियोस्क का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें 9 ई-मित्र कियोस्क धारकों पर अनियमितता पाये जाने पर अस्थाई, स्थाई रूप से बंद किया गया तथा नियमानुसार शास्ति आरोपित की गई।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक एसएल भाटी ने बताया कि आमजन से अधिक राशि वसूलने पर ई-मित्र कियोस्क का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें ई-मित्र श्रवण कुमार, 2/229 कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड को 15 दिन के लिए अस्थाई बंद एवं शास्ति एक हजार रूपये, वरूण शर्मा दुकान नम्बर 3 रामेश्वर नगर कुडी लूणी कियोस्क पर शास्ति एक हजार रूपये, दिनेश बंजारा बासनी प्रथम फेज एवं जितेन्द्र बंजार केके कोलोनी बासनी कियोस्क को 15 दिन के लिए अस्थाई बंद एवं एक-एक हजार रूपये शास्ति आरोपित की गई।

ई मित्र शंभू सिंह गांधी सेवा केन्द्र दईपडा खिचिंयान पर दर सूची नहीं होने पर शास्ति राशि एक हजार रूपये, महिपाल चौधरी बालाजी ई मित्र, 2/252 केके कोलोनी बासनी प्रथम फेज को स्थाई रूप से बंद करने एवं दर सूची नहीं होने एवं जांच में असहयोग करने पर पांच हजार रूपये की शास्ति, विमल कृष्ण व्यास कुड़ी भगतासनी को 15 दिन के लिए अस्थाई बंद एवं शास्ति एक हजार रूपये, फैजान वारसी इन्फोटेक ई मित्र खेतानाडी मण्डोर रोड को 15 दिन के लिए अस्थाई बंद एवं शास्ति एक हजार रूपये तथा ई-मित्र नरेन्द्र खोरवाल गीता स्टेशनर्स भदवासिया स्कूल के पीछे को 15 दिन के लिए अस्थाई बंद एवं शास्ति एक हजार रूपये लगाई गयी। उन्होंने आमजन से कहा कि ई-मित्र कियोस्क से सेवा लेते समय सभी सेवा की अॅानलाइन रसीद प्राप्त करें व रसीद में अंकित अनुसार ही राशि दें।

अधिक राशि लेने वाले कियोस्क धारकों की सूचना ई मेल पर करें। किसी ई-मित्र के द्वारा ठप्पा, मोहर, स्टाम्प, सील बिलों पर लगाया जाता है या निर्धारित दर से ज्यादा राशि की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना केन्द्र के पास हाईकोर्ट रोड जोधपुर या dlo.doit.jodhpur@rajasthan.gov.in पर लिखित में ईमेल द्वारा कर सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews