Doordrishti News Logo

एक ही जमीन को फर्जीवाड़ा कर दूसरे को बेचने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

  • एफएसएल जांच में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
  • जमीन पेठे ढाई करोड़ ऐंठने का मामला

जोधपुर, शहर की उदयमंदिर पुलिस ने रविवार को भाजपा के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड मंडल अध्यक्ष ललित पारवानी को जमीन के एक घोटले मेें गिरफ्तार किया है। पीडि़त से जमीन बेचने के पेठे ढाई करोड़ की रकम ली गई। इसमें उसके बहनोई ने भी भूमिका निभाई। पुलिस ने एफएसएल जांच आने के आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब इससे पूछताछ की जा रही है। उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि घटना के संबंध में मूलत: पाली हाल बैंगलूरू में केमिकल का व्यवसाय करने वाले संजय कुमार पुत्र अशोक कुमार रांका की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। उसकी जान पहचान वर्ष 2015 में झंवर रोड के विजय नगर निवासी राजेश पुत्र अनिल गंगवानी से हुई थी।

जो प्रोपर्टी डीलर का कार्य करता है। परिचित होने के नाते तब उसने परिवादी को केरू में एक जमीन दिखाई थी। बाद में बताया कि उसका साला रामनगर झंवर रोड निवासी ललित पारवानी पुत्र मोहनदास पारवानी प्रोपर्टी का किंग है और वह उसे एक अच्छी जमीन गांगाणा में दिला सकता है। तब गांगाण में एक खसरे की जमीन पसंद आने पर परिवादी से उसका सौदा ढाई करोड़ में तय किया गया।

परिवादी संजय कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने दो परिचितों श्रीचंद एवं मनोहरलाल के साथ जमीन को देखा था और फिर ललित पारवानी को जमीन पेठे पहले एक करोड़ साठ लाख रूपए दिए गए। बाद में जमीन के दस्तावेज दिए जाने पर 90 लाख रूपए देना तय हुआ। यह सब तीन महिने के लिए तय हुआ। परिवादी के अनुसार उसने तीन माह के अंतराल में ललित पारवानी को 90 लाख रूपए भी अपने साखकर्ता श्रीचंद एवं मनोहरलाल के समक्ष दिए थे। इसमें जमीन को लेकर पट्टा, बेचानामा एवं आम मुख्त्यारनामा आदि तैयार कर निष्पादित कर दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews