Doordrishti News Logo

घांची समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण,दानदाताओं का किया सम्मान

जोधपुर, बाईजी का तालाब स्थित घांची समाज बगेची के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण रविवार को किया गया। सिग्नल प्याऊ मुख्य द्वार बनाने पर दानदाताओं का सम्मान किया गया। समाज रत्न नेनुराम धनाडिया की स्मृति में मोहनसिंह धनाडिया परिवार द्वारा शिक्षा हॉल, समाजसेवी ज्योति सोलंकी और सोलंकी डेरी द्वारा कमरे का निर्माण करवाया गया। इसके अतिरिक्त 110 दान दाताओं ने इस भवन निर्माण की फिनिशिंग के लिए सहायता प्रदान की। आज भवन के लोकार्पण का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मे नवनियुक्त राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायाधीश रेखा बोराणा व मदनलाल भाटी जिला मजिस्ट्रेट अजमेर थे।

श्रीघांची महासभा के अध्यक्ष जुगल भाटी ने बताया कि इस आयोजन मे हरीश सोलंकी सीआई सिटी पुलिस, मदन भाटी जिला न्यायाधीश बीकानेर,मनीषा पंवार शहर विधायक, हनुमान भाटी सुमेरपुर, पारस भाटी भीनमाल, नाथाराम भाटी जालोर, मूलचंद भाटी उपाध्यक्ष,राजेश सोलंकी महासचिव, अचलूराम सोलंक कोषाध्यक्ष,नेनूराम राठोड उपसचिव, श्रीकिशन भाटी उपकोषाध्यक्ष,आशीष बोराणा ऑडिटर, महेंद्र परिहार विधि सलाहकार,गोपाल सिंह,वरुण धनाडिया,पार्षद घनश्याम भाटी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी,अशोक भाटी, गोरीशंकर बोराणा,ओमप्रकाश भाटी, राजेंद्र भाटी,पप्पाराम भाटी, नन्दलाल भाटी अध्यक्ष,सिमो, चंद्रा सोलंकी, प्रीती सोलंकी,आशा भाटी,संतोष भाटी, सुशीला भाटी, बाबूलाल भाटी, श्याम भाटी, छगनलाल बोराणा, दिनेश भाटी, विजय भाटी, राजेंद्र बोराणा, सुरेश परिहार, मगराज भाटी,राकेश परिहार, धनराज, जगदीशचंद्र परिहार,राजेश भाटी, पंकज भाटी, कमलेश भाटी, विजय भाटी, विनोद सोलंकी,प्रभात बोराणा, रमेश भाटी, सनी, रवि भाटी एवं घांची महासभा सदस्य,भामाशाह,महिला मण्डल,नवयुवक मण्डल व समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: