Doordrishti News Logo

एमटेक छात्र ने कायलाना में कूद कर दी जान

स्कूटी और मोबाइल कायलाना के पास छोड़ा

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में कूदकर जान देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। पुलिस की सुरक्षा के बावजूद एक युवक आज कायलाना में कूद गया और आत्महत्या कर ली। कारण पता नहीं चला है। मौका स्थल पर उसने स्कूटी खड़ी की और अपना मोबाइल वहां पर छोड़ा। मृतक एमटेक का छात्र था। पिता सिलाई का कार्य करते हैं। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि दिन में सूचना मिली एक युवक ने कायलाना में कूद कर अपनी जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक स्कूटी और मोबाइल मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान प्रतापनगर पुलिस चौकी के पीछे इंद्रा कॉलोनी निवासी 25 साल के प्रवीण पुत्र सुभाष सोलंकी के रूप में की गई। वह एमटेक कर रहा था। सूचना देकर परिजन को बुलाया गया। गोताखोर भरत चौधरी आदि ने मिलकर शव को पानी से बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी सांसे टूट चुकी थी। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक अविवाहित था और आत्महत्या किस कारण की इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। पिता सिलाई का कार्य करते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026