Doordrishti News Logo

कपड़ा दुकानदार से लूट का प्रयास, बदमाशों ने फेेंके  पत्थर

पथराव से दो टैक्सियों के कांच फूटे

जोधपुर, शहर के मसूरिया नट बस्ती के बाहर ठेले के पास मारपीट के बाद छीना-झपटी होने पर मंगलवार रात कपड़ा दुकानदार ने सिंधी मुस्लिम बस्ती में भागकर खुद को बचाया। पीछे भागे युवक ने पत्थर फेंके तो दो टैक्सियों के कांच फूट गए। इसको लेकर बस्तीवासी विरोध में उतर आए और सडक़ पर बैठ गए। पुलिस के आश्वासन पर सभी शांत हुए।
देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि चौहाबो निवासी कपड़ा दुकानदार लक्की वासवानी रात को नट बस्ती के बाहर ठेले पर खड़ा था। इतने में नट बस्ती निवासी अरविंद उर्फ बाडिया नट वहां आया।

दोनों में तकरार हो गई तो बाडिया ने लक्की से मारपीट कर दी। छीना झपटी व लूट का प्रयास करने लगा। इससे बचने के लिए लक्की पास ही सिंधी मुस्लिम बस्ती में भागने लगा। हाथों में पत्थर लेकर आरोपी उसके पीछे भागने लगा। बस्ती में रहने वाले गफ्फार व हयात ने व्यवसायी को छुड़ाकर बचाया। आरोपी के पत्थर फेंकने से बस्ती में मकानों के बाहर खड़ी दो टैक्सियों के कांच फूट गए। इससे बस्तीवासियों में रोष व्याप्त हो गया। वे घरों से बाहर आए और विरोध जताने लगे। पार्षद प्रतिनिधि हाकिम खान मारवाड़ के नेतृत्व में लोग सड़क़ पर ही धरना देकर बैठ गए। पुलिस अधिकारी मौके पर आए और समझाइश के साथ ही तुरंत कार्रवाई के आश्वासन पर धरने से उठे। दुकानदार लक्की की तरफ से अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026