Doordrishti News Logo

मूल अभ्यर्थी का सुराग नहीं लगा हाथ

पटवारी भर्ती परीक्षा

जोधपुर, शहर के देवनगर स्थित चीरघर के पास स्थित विद्यालय में पटवार भर्ती परीक्षा के दौरान गिरफ्त में आने वाले फर्जी अभ्यर्थी को अदालत ने सोमवार को रिमाण्ड पर भेज दिया। अब उसकी मदद से पुलिस मूल अभ्यर्थी को पकड़ऩे के लिए बाड़मेर के धोरीमन्ना जाएगी।

देवनगर पुलिस ने बताया कि पटवार भर्ती परीक्षा में चीरघर के पास मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम स्कूल में बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थानान्तर्गत कबुली गांव निवासी सुरेश पुत्र मोहनलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। वह धोरीमन्ना निवासी मनीष पुत्र बिड़दाराम बिश्नोई की जगह परीक्षा दे रहा था। सुरेश को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमाण्ड पर लिया गया है। फिलहाल मनीष पकड़ में नहीं आया है। अब मनीष को पकड़ऩे के लिए पुलिस सुरेश को साथ लेकर धोरीमन्ना जाएगी। गौरतलब है कि आरोपी सुरेश पांच लाख रुपए के लालच में आकर मनीष की जगह परीक्षा देने सेंटर पहुंच गया था। फोटो व दस्तावेज मिलान न होने पर वह रविवार को पकड़ में आ गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026