Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले दो नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर, मंडोर में नागौरी बेरा क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर चांदी के आइटम व नकदी चोरी करने के मामले में मंडोर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दो नकबजनों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 22 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास करेगी। मंडोर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि नागौरी बेरा,पानी की टंकी के पास रहने वाले ज्वैलर ललित सांखला पुत्र झूमरलाल माली ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि उसकी नागौरी बेरा क्षेत्र में ज्योति ज्वैलर नाम से दुकान है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया गया था कि 6 व 7 अक्टूबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने उसकी ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर जेवर व नकदी चुरा ली थी। पीड़ीत ज्वैलर की रिपोर्ट पर मंडोर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो उसमें दो संदिग्ध युवक बाल समंद रोड से घोड़ाघाटी तक जाते नजर आए। फुटेज व अन्य तकनीकी आसूचना के आधार पर पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में चोरी करने के मामले में सूरसागर थानान्तर्गत ऊंटों की घाटी भाकरराम उर्फ ढलाराम पुत्र सुरताराम भील और उसके साथी बिजलीघर के पास सूरसागर निवासी भरत पुत्र बाबूलाल भील को गिरफ्तार किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: