Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से चार बाइक व एक स्कूटी चोरी

जोधपुर, शहर के अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्र से चार बाइक और एक स्कूटी अज्ञात चोर ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने वाहन चोरी के केस दर्ज किए। महामंदिर पुलिस ने बताया कि दाधिच नगर तीसरी पोल निवासी राकेश कुमार पुत्र रामप्रसाद धूत ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। रात वह बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि बालेसर के बारनाउ निवासी अशोक कुमार पुत्र शंकरराम मिरासी की बाइक रसाला ओवर ब्रिज के नीचे से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

जबकि सरदारपुरा पुलिस के अनुसार कुम्हारों की ढाणी मदेरणा कॉलोनी निवासी देवाराम पुत्र अचलाराम की बाइक महावीर कॉम्पलैक्स के पास से चोरी हो गई। इधर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार सेक्टर 18 निवासी सुनील के एक स्कूटी घर के बाहर से चोरी हो गई। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि गुरों का तालाब निवासी हनुमानराम जाट पुत्र रेवताराम की बाइक प्रताप नगर स्थित निजी लैब के बाहर से चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: