Doordrishti News Logo

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को दोपहर जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंत्री शेखावत का स्वागत किया। शेखावत दो दिन जोधपुर और एक दिन जैसलमेर प्रवास पर रहेंगे। जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि स्थानीय सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मंत्री शेखावत एयरपोर्ट से सीधे खांगटा के लिए रवाना हो गए। खांगटा में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के पिता के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होकर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने अनेक शोक सभाओं में भाग लिया। शेखावत छह जनवरी को संसदीय क्षेत्र में विभन्न कार्यक्रमो में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे। सात जनवरी को जोधपुर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अगले दिन आठ जनवरी को सुबह जैसलमेर में कार्यक्रमो में शामिल होने के बाद वहीं से दोपहर बाद दिल्ली रवाना होंगे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026