जोधपुर, नगर निगम दक्षिण जोन के वार्ड संख्या 58 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे नगेंद्र सिह शेखावत के नेतृत्व में बुधवार सुबह नगर निगम दक्षिण की महापौर वनीता सेठ ने वार्ड संख्या 58 (दक्षिण) का दौरा कर मौका मुआयना किया। उन्होंने वार्ड के शक्ति कोलोनी, लड्ढा कोलोनी सहित अन्य कोलोनी वासियों से सीधा संपर्क कर वार्ड की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। वार्ड के लड्ढा कोलोनी में नवयुवक सेवा मंडल और मातृशक्ति की ओर से महापौर वनीता सेठ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कालोनी के निवासियों ने कोलोनी में पिछले कई वर्षों से व्याप्त समस्याओं से महापौर को अवगत करा ज्ञापन सौंपा, जिस पर महापौर वनीता सेठ तीव्र प्रतिक्रिया दिखाते हुए मौजूद निगम अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क साध कर निर्देश दिए कि इन समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान करें। इस दौरे में भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह भाटी, महेंद्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, मोतीलाल भाटी, देवज्ञ जांगिड़, नरेंद्र सिंह इंदा, निकवेंदर सिंह कच्छावा सहित भाजपा कार्यकर्ता और वार्ड वासी उनके साथ थे।