Doordrishti News Logo

वेयर हाउस से लाखों का 75 कट्टे जीरा चोरी

  • शातिर ने एक-एक कर 75 कट्टे पार किए
  • रात को ताला खोलता फिर देता वारदात को अंजाम

जोधपुर, मथानिया रोड स्थित एक वेयर हाउस से लाखों का 75 कट्टे जीरा चोरी हो गया। शातिर रात में गोदाम का ताला खोलता और एक- एक कर 75 कट्टे जीरा ले गया। स्टॉक चेक करने पर बाद में इसका पता लगा। गोदाम मालिक ने मथानिया थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस अब इसमें जांच में जुटी है।

मथानिया थाने के एएसआई पूनमचंद ने बताया कि कांकरियां का बास तिंवरी निवासी राजेंद्र कुमार माहेश्वरी पुत्र राधेश्याम ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक वेयर हाउस मथानिया रोड पर है। पास में ही दो वेयर हाउस निर्माणाधीन हैं। एक वेयर हाउस मेें 300 बोरी जीरा के कट्टे रखे हुए थे। किसी शातिर ने रात्रि के समय गोदाम का ताला खोलने के बाद वहां से एक-एक कर 75 कट्टे जीरा पार कर लिया। जीरा चुराने वाले बड़ी शातिराई ढंग से वारदात को अंजाम दिया। वह जीरे के कट्टों की ढेर के पीछे के हिस्से से जीरे का कट्टा ले जाता था। एएसआई पूनमचंद के अनुसार चोरी हुआ जीरा की कीमत लाखों रूपए है। एक कट्टे में 30 किलो के लगभग जीरा आता है। फिलहाल घटना में अनुसंधान किया जा रहा है। शातिर का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026