Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में मजदूरों के विवाद में एक श्रमिक की हत्या

जोधपुर, निकटवर्ती बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में कुछ मजदूरों में आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई। डंडो से की गई मारपीट में एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाद में अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। उसके परिजन के आने पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बोरानाडा की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में देर रात मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच कुछ मजदूरों ने मिलकर 27 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह की लाठी व डंडों से जोरदार पिटाई कर दी। उसका वहीं पर दम टूट गया। सुरेंद्र की मौत होते ही अन्य मजदूरों के हाथ-पांव फूल गए और वे वहां से भाग निकले। अन्य मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को घटना से अवगत कराया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कुछ हमलावर मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उनके साथ के अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026