Doordrishti News Logo

70 वर्ष से बंद मार्ग खुला 21 खातेदारों को मिली राहत

जोधपुर, पंचायत समिति बावड़ी के ग्राम जोइंतरा में आयोजित शिविर में आज 21 खातेदारों को 70 वर्ष बाद बंद रास्ता खुलने की सौगात मिली।
एसडीओ बावड़ी सुमित्रा पारीक और उनकी टीम ने इस समस्या के निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए पटवारी मौका निरीक्षण आदि प्रक्रिया संपादित की और 21 खातेदारों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात दिलाया व 2 किलोमीटर से अधिक लंबा मार्ग धारा 251 ए के अंतर्गत घोषित हुआ। अब इन लोगों को अपने खेतों में जाने के लिए सीधा रास्ता मिल गया। शिविर में हुए इस निर्णय से लाभार्थियों ने राज्य सरकार जोधपुर प्रशासन और विशेष तौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: