Doordrishti News Logo
शेखावत भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी  एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य मनोनीत

दिल्ली, जोधपुर के सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को भारतीय जनता पार्टी को संगठन की राष्ट्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी एक्जीक्यूटिव कमेटी की घोषणा की।

भाजपा राष्ट्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी में कुल 80  सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इनमे प्रमुख रूप से राजस्थान से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद ओम प्रकाश माथुर और सांसद जसकोर मीणा को भाजपा राष्ट्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी सहित इसमें कुल 80 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा करीब पचास आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: