Doordrishti News Logo

जमानत पर हुआ रिहा, चार महिने पहले दर्ज हुआ था प्रकरण

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में अपने पीहर में रहने वाली एक महिला ने अपने डॉक्टर पति और ससुराल वालों के खिलाफ जून में दहेज प्रताड़ऩा का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच के बाद आज आरोपी डॉक्टर पति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाद में जमानत हो गई। महिला थाना पश्चिम पुलिस ने बताया कि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 11 में रहने वाली निधि शर्मा ने अपने डॉक्टर पति सौरभ गांधी और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 अप्रैल में सौरभ गांधी से हुई थी।

शादी के समय उसके परिवार वालों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया। मगर पति और उसके घरवाले दहेज की मांग के साथ प्रोपर्टी अपने नाम करवाने की मांग करने लगे। उसके डॉक्टर पति को अन्य महिला से भी संबंध था। बाद में उसे पता लगा। शादी के बाद दो संतानें हुई। पति और ससुराल वाले प्रोपर्टी अपने नाम करवाने के लिए बच्चों को बेचने की धमकी देने लगे। पीडि़ता की रिपोर्ट पर 25 जून को पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पीडि़ता का पति दांतों का डॉक्टर है और जेठ गौरव गांधी गेस्ट्रोलॉजिस्ट है। यह लोग खुद का अलग से अस्पताल बनाने के लिए रूपयों का दबाव बनाते थे। पीडि़ता ने अपने पिता से कई बार पैसे लाकर दिए। इस मानसिक परेशानी में उसके पिता का भी वर्ष 2019 में निधन हो गया। डॉक्टर सौरभ गांधी,जेठ गौरव गांधी और सास ससुर के साथ जेठानी उसे तंग व परेशान करते थे। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आज डॉक्टर सौरभ गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025