Doordrishti News Logo

वाहनों से बैटरियां चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने वाहनों की बैटरी चुराने वाले दो शातिर चोरों को पकड़ा है। ये दोनों शातिर चोर मौका मिलते ही वाहनों की बैटरी व अन्य सामान चोरी कर भाग निकलते। इनके क्षेत्र की कुछ और चोरियों में हाथ होने का अंदेशा है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मिस्त्री का कार्य करते हैं। रात को गाडिय़ों की बैटरी चोरी करते व दूसरे दिन उन्हें गाड़ी मालिकों को सस्ते में बैटरी बेच देते थे। बालेसर सत्ता निवासी दुर्गाराम माली ने 2 अक्टूबर को बालेसर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि बालेसर खनन क्षेत्र में स्थित उसका पत्थर की खान में खड़े एक क्रैन, तीन ट्रैक्टर व एक लिफ्ट की बैटरियां व अन्य सामान कोई चोरी कर ले गया।

क्षेत्र में वाहनों की बैटरी चोरी होने की पूर्व में भी कुछ घटनाएं हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में बैटरी की दुकानों सहित कुछ अन्य दुकानदारों से जानकारी एकत्र की। इन दुकानों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मथानिया निवासी 21 वर्षीय सुनील पुत्र पोकररारम व जोधपुर के मंडोर क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय अनिल पुत्र किशोरसिंह को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उन्होंने वाहनों से बैटरी व अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 5 सितम्बर को बालेसर खनन क्षेत्र में मोहनराम माली के यहां से एक क्रैन की बैटरी के अलावा कुछ नगदी भी चोरी की थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इसमें कुछ और चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026