Doordrishti News Logo
  • बदमाशों ने किया फायर
  • गोली बंद दुकान के शटर पर लगी

जोधपुर, शहर के सारण नगर पुल पर गत 16 सितंबर को शराब ठेके के सैल्समैन के साथ दो बदमाशों ने मारपीट की थी। तब बदमाश अपनी गाड़ी को मौके पर छोडक़र भाग निकले। सैल्समैन और उसके साथियों ने मिलकर बदमाशों की कार में तोड़फ़ोड़ कर दी। इस बारे में पहले मंडोर थाने में केस दर्ज हुआ। शनिवार को बदमाश कार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए माता का थान इलाके में पहुंचे शराब ठेकेदार की किराए की बंद दुकान पर फायरिंग कर दी। गोली बंद दुकान के शटर पर लगी। दो बाइक पर छह बदमाश आए थे। पहले मारपीट की फिर फायरिंग की। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हमलवारों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है।

देर रात तक पीड़ित की तरफ से केस दर्ज कराया जा रहा था। एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि माता का थान निवासी प्रीतमसिंंह का एक शराब ठेका सारण नगर में चलता है। उसकी दुकान का सैल्समैन गौरव गत 16 सितंबर को रात में दुकान से लौट रहा था। तब सारण नगर पुल पर सोनू और भरत नाम के दो शख्स से बोलचाल हुई और मारपीट हुई थी। इस पर सैल्समैन ने अपने परिचितों को बुला लिया था। मगर सोनू और भरत कार को छोड़क़र भाग गए। इस पर सैल्समैन और उसके साथियों ने मिलकर कार को नुकसान पहुंचाते हुए शीशे फोड़ दिए थे। अब सोनू और भरत कार में हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे थे।

शराब ठेकेदार प्रीतमसिंह ने एक दुकान माता का थान में किराए पर ले रखी है। जो शनिवार को बंद थी। फिलहाल इस दुकान से क्या बेचा जाता था, इस बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है। दुकान का मालिक सुरेंद्र पुत्र उगमसिंह माली है। जो दुकान के ऊपर ही रहता है। शनिवार की शाम को दो बाइक पर सवार होकर छह लोग आए और दुकान के बाहर खड़े प्रीतम सिंह के सैल्समैन सुनील और नरेंद्र बर्गी के साथ मारपीट की और रूपए छीन कर ले गए। जाते हुए बदमाश दुकान पर फायरिंग कर गए। फायर का निशान दुकान के शटर पर लगा। एसीपी राजेंद्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार बदमाश की पहचान हो रखी है जिनकी अब तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दिए जाने की कार्रवाई जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026