Doordrishti News Logo

जोधपुर, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू चार दिवसीय यात्रा के तहत सोमवार को सांय 4 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा एयरपोर्ट से सीधे मेहरानगढ जाएंगे। जहां पर्यटन दिवस के अवसर पर मेहरानगढ तथा म्यूजियम का भ्रमण कर, वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति पांच दिवसीय यात्रा के तहत जैसलमेर के बाद जोधपुर यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र जोधपुर आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति 28 सितम्बर को आईआईटी जोधपुर में जोधपुर सिटी नाॅलेज एंड इनोवेशन क्लस्टर का शुभारंभ करेंगे। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आॅफ थिंग्स प्रयोगशाला की नीव भी रखेंगे। इसके बाद वे आईआईटी जोधपुर के छात्रों व शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सर्किट हाउस में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘संविधान संस्कृति और राष्ट्र’ का लोकार्पण भी करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 29 सितम्बर को बीएसएफ हेड क़्वार्टर, जोधपुर के कार्यक्रम में भाग लेंगे व अधिकारियों से रू-ब-रू होंगे। 30 सितम्बर को प्रातः दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने उपराष्ट्रपति की यात्रा के प्रबन्धन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि जोधपुर अपनी अपनायत और मानमनुहार की परंपरा की पालना करते हुए, विशिष्ट अतिथियों की यात्रा और प्रवास की सुगम व सुव्यवस्थित बनायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मेहरानगढ, आईआईटी जोधपुर, बीएसएफ और सर्किट हाउस से समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026